शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

चमकती दमकती त्वचा के लिए घरेलू उबटन ( फेस पैक )



सदियों से ही सुंदरता के लिए उबटन ( फेस पैक ) लगाने का चलन है।  प्राकृतिक तरीके से सुंदरता की देख रेख करने का अपना अलग ही महत्व है। खूबसूरत दिखना सबकी चाह होती है। ऐसे कई उत्पाद है जो आपको थोड़े से समय में  खूबसूरत बनाने का दावा करते है। लेकिन इन मंहगे उत्पादों में छुपे हानिकारक कैमिकल्स  से होने वाले नुकसानों से हम अनजान रहते है। कैमिकल रहित  प्राकृतिक उपचार लम्बे समय तक टिकाऊ सुंदरता प्रदान  करते है। घरेलू उबटन त्वचा की खोई रौनक को लौटाकर उसे पुनर्जीवन दे देते है। दूसरे इनका इनका महत्व तब और बढ़ जाता है जब आपके पास समय की कमी हो , ऐसे में  आप अपने घर पर ही जरुरी कामो को निपटाते हुए  अपने रंग रूप को संवार सकते है। न महंगे उपचार की जरुरत ,न लम्बे चौडे  बजट की चिंता।  बस आपको घरेलू  उबटनो के बारे में थोड़ा ज्ञान होना आवश्यक है।  आइये जानते है कुछ सरल व सहज उबटनो के बारे में। 

                                    दालो से बना फेस पैक  

स्किन को सुन्दर व मुलायम  बनाने के लिए दालोन का प्रोटीन से भरपूर पैक  बहु उपयोगी  साबित होता  है।     अरहर, मूंग , मसूर व चने की दाल को बराबर मात्रा  में  लेकर पीस ले।  इसमें  थोड़ी  सी मुल्तानी मिट्टी भी मिक्स कर  ले, रोज आप इस पैक को दो चम्मच ले कर दूध में मिलाकर लगा सकते है। चाहे तो कुछ बूंदे नीबू की भी मिला ले। यदि स्किन ड्राई हो तो थोड़ी मलाई मिला ले।


     एंटी एजिंग एग  फेस पैक                           

अंडे का पीला भाग ,चन्दन पावडर ,कुछ बूंदे बादाम तेल की या मलाई का प्रयोग कर सकते है। इन सबको मिक्स करके चेहरे पर लगा लें , सूख जाने पर हलके हाथ  से धो ले। यह स्किन को टाईट  तो करेगा ही निखारेगा भी। यदि आपकी स्किन ऑइली है तो अंडे का सफ़ेद भाग लगाना चाहिए। और यदि सूखी ( ड्राई  ) है तो अंडे का पीला भाग लगाना चाहिए। अंडे का पीला व सफ़ेद भाग हमारी स्किन के रोम छिद्रो को संतुलित करते है, तथा झुर्रियों  को भी कम करते है। 

                              

             

                                एंटी  पिग्मेंटेशन   फेस पैक 

2  चम्मच चने के आटे में एक चुटकी   हल्दी , एक चौथाई चम्मच एलोविरा जूस,कुछ बूंदे नीबू की व थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर पैक बना लें। रोज एक टाइम लगाए सूखने पर हलके हाथो से धो ले। धीरे आपके चेहरे  के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे। 



                                             बनाना व रोज फेस पैक 

इस फेस पैक को बनाने के लिए  एक केला लेकर मसल लें ,एक चम्मच रोज वाटर व थोड़ा सा ओट्स मिला लें। बस एक अच्छा सा  फेस पैक तैयार हो गया। २० मिनट चेहरे पर लगाकर गुनगुने पानी से धो लें। केले में विटामिन ई , विटामिन ए  व बी , मैग्नीशियम ,   पोटेशियम, जिंक  आइरन होता है जो रोज वाटर के साथ मिलकर एंटी एजिंग का काम करता है। 



                                                लेमन विद  हनी  फेस पैक  

स्किन को सॉफ्ट तथा चमकदार बनाने के लिए ये एक बड़ा ही सरल उपाय है। ये पैक आपकी स्किन के लिए ब्लीचिंग का काम भी करता है।  एक चम्मच शहद , आधा चम्मच मलाई तथा  उसमे कुछ बूँदें नीबू की मिलाकर चेहरे पर लगाऐं , २० मि नट  बाद  गुनगुने पानी से धो ले।  कुछ दिन लगातार इस प्रयोग को करें।  आपकी त्वचा चमक उठेगी।   



                                                एंटी रिंकल्स  फेस पैक  

दो  चम्मच चावल  या गेहूँ  का आटा में एक चुटकी हल्दी पाउडर , आधा चम्मच रोज वाटर , कुछ बूंदे नीबू की एलोविरा  का रस तथा ठंडा दूध  सब एक साथ मिलाकर पैक बना कर लगा ले ,सूखने पर हलके हाथ से छुड़ा  लें ये पैक स्किन की कई समस्याओ से आपको एक साथ मुक्ति देगा। 





  

चन्दन पाउडर फेस पैक 

चन्दन पाउडर  में   खुशबू देने के साथ - साथ  त्वचा  के अनेक रोगो को दूर करने की शक्ति  है। रंग निखारना हो , या चेहरे में चमक लानी हो , या फिर मुहासों से छुटकारा पाना हो चन्दन सबकी अचूक औषधि  है।  धूप  से त्वचा के  जल जाने पर भी चन्दन उपचार में  सहायक है। चन्दन पाउडर को शहद ,दही व नीबू के साथ मिक्स कर के 15 मिनट तक लगाऐं ,सूख जाने पर धो ले। सप्ताह में दो बार लगाए।  बेहतर परिणाम के लिए  यह  रोज भी कर सकते है। 




                        दही व  संतरे  का पैक ( कर्ड विद ऑरेन्ज  पैक )

संतरे के छिलको को  छाया में  सुखाकर उनका पाउडर बना ले। एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर ले, उसमें दही मिक्स कर ले चाहे तो एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला ले। २० मिनट तक चेहरे पर लगाएं ,फिर हलके हाथ से छुड़ा  कर धो लें। चेहरा मुलायम हो जाएगा तथा चेहरे के दाग धब्बे दूर हो जाएंगे।  अच्छे परिणाम  के लिए रोज लगाएं।                                   





                                     जैतून फेस  पैक  

 जैतून का तेल शुष्क त्वचा के लिए वरदान ही है।  २ चम्मच चने के आटे  में  एक चम्मच जैतून का तेल ,  यदि स्किन ऑयली  है तो जैतून के तेल की मात्रा कम कर दे, उमे कुछ बूंदे नीबू की या संतरे के रस  की मिलाकर पैक  बना ले १५ मिनट लगा कर छुड़ा  ले व   धो लें। स्किन मुलायम व चमकदार हो जायेगी। 


       नोट ---  आयुर्वेदिक व घरेलू वस्तुओ से साइड इफेक्ट न के बराबर होते है फिर भी कोई चीज आपको सूट न करती हो तो उसका उपयोग न करें। 


                

  
             

रविवार, 15 फ़रवरी 2015

छोटी-मोटी परेशानियों के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

       

                  अक्सर छोटी - मोटी  परेशानियों में  हमें  डॉक्टर  के पास जाना पड  जाता है।  एलोपैथिक दवाइयों के सेवन से होने वाले साइड इफैक्ट  का भय अलग से बना रहता है।  क्यों न कुछ घरेलू  उपायो को  को आजमाया जाये।  घर पर इस्तेमाल होने वाली फल व सब्जियों से  करे बीमारिया दूर, तथा उत्तम स्वास्थ  प्राप्त करे  ।
  1. सीने में  जलन हो तो एक गिलास सामान्य जल   में नीबू निचोड़   कर  पीये। दिन भर जब भी प्यास लगे पानी गरम कर पीये ,तथा १० से १२ गिलास पानी अवश्य पीये। सादा  व बिना त्तला भुना भोजन  करे  ।
  2. केला हजम करने के लिए २ छोटी इलाइची काफी है।
  3. भोजन में कांच या कंकर खाए जाने पर  गरम दूध   के साथ  ईसबगोल की भूसी तीन  टाइम ले।
  4. बच्चो को पेट में  दर्द होने पर अदरक का  रस पांच ग्राम व तुलसी  के पत्तो का रस मिलकर  दिन में  ३ टाइम देने से लाभ होगा। 
  5. हिचकी आने पर पुदीने की पत्तिया व    नीबू चूसे।
  6. मछली का काँटा  यदि गले में  अटक जाये तो केला खाए।
  7. दांत  दर्द होने पर हींग को रुई में  लगा कर दांत  में  रखने से लाभ होगा।
  8. दूध में हल्दी डालकर पीये, दूध मई कैल्शियम है व हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट दोनों एक साथ मिल कर शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाते है।
  9. सर्दियों में  प्रायः रोज व गर्मियों में  कभी - कभी  मेथी दाना भूनकर व पीस  कर  गुनगुने पानी से  ले लें  कई रोगो से बचे रहेंगे।
  10. एक हँसी 100  से अधिक रोगो को भागने का काम कर सकती है। हँसने  से हार्ट की एक्सर्साइज़  होती है रक्त का संचार ठीक से होता है  व शरीर का बीटा एंडोर्फिन लेबल  बढ़ जाता है, जिससे  रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ जाती है। अतः खुलकर हंसिए व खिलखिलाए।  ये मुफ्त की अनमोल दवा है।


किचन क्लीनिक द्वारा रोग दूर करने के कुछ सरल सहज उपाय!



                                                                                                                                             भौतिक सुखो की लालसा ने हमें आराम ,सुख - सुविधाये  तो दी ही ,पर अनेक रोग भी दे दिए है। आय के स्रोत सीमित हो तो घर का बजट बिगड़ जाता है। आर्थिक स्थिति ठीक होने पर भी एलोपैथिक दवाइयों के साइड इफेक्ट हमें और अधिक बीमार बना डालते है। कोई आपसे कहे की छोटी मोटी  बीमारियो का इलाज तो आपकी किचन में ही रखा है तो आप चोंके  बिना नहीं रहेंगे,  पर जी हाँ. ये सत्य है,और सरल - सहज भी है। उत्तम स्वस्थ बनाये रखने के लिए घरेलू चिकित्सा एक वरदान है। आइये चर्चा करते है किचन क्लीनिक में बैठे घरेलू  बैद्य  की  -----        

अजवाइन







  1. खाना खाने के बाद यदि सीने में जलन होती हो तो एक बादाम के साथ एक चुटकी अजवाइन चबा कर खाए। 
  2. अजवाइन को भून कर पतले कपडे में बांध कर सूघने से बंद नाक खुल जाती है। 
  3. अजवाइन खाकर गरम पानी पीने से खासी ठीक हो जाती है। पान में अजवाइन डालकर खाने से रात को होने वाली खासी बंद हो जाती है। एक दिन में  तीन बार लें।
  4. दूध पीने पर यदि गैस  बनती हो तो दूध पीने के बाद थोड़ी अजवाइन की फंकी ले लें।                                                                    

इलाइची







  1. भोजन के बाद इलाइची लेने से भोजन सरलता से पच जाता है।
  2. केला यदि न पचता हो तो उसके बाद एक इलाइची खा लें।
  3.  पेट दर्द में दो  छोटी इलाइची पीस कर शहद में मिला कर चाटने से लाभ होता है। 
  4.  इलाइची मुंह  की दुर्गन्ध दूर कर मुंह के स्वाद को अच्छा  बनाये रखती है।

शहद 








  1. शहद हल्का होता है व पेट  में पहुंचते ही रक्त में मिल जाता है।
  2. शहद को जिसके साथ लिया जाये उसी के   गुण प्राप्त कर लेता है ठण्ड लग रही  हो तो   गरम  [गुनगुना ]  पानी  से और गर्मी लगने पर ठन्डे पानी से लें।
  3. चोट लगने  व  घाव होने पर शहद लगाये , घाव जल्दी भरेगा तथा निशान भी नहीं पड़ेगा। 
  4. यदि शरीर में आइरन की कमी है तो शहद लें।
  5. मोटापा काम करने के लिए गुनगुने पानी में शहद   लें तथा  मोटापा बढाने के लिए दूध मे रोज शहद डालकर पीयें।

हल्दी  







  1. चोट या खरोच लगने पर सरसों  के तेल में हल्दी मिलकर लगाने से लाभ होता है। 
  2. अंदरूनी गुम चोट लगने पर  गरम दूध में हल्दी मिलाकर लें।
  3. चोट लगने पर रक्त बंद ना हो रहा हो तो हल्दी का चूर्ण बुरक दें।
  4. दूध में हल्दी मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है व सर्दी  जुकाम खांसी जैसे रोग मिट जाते है।
  5. चेहरे पर बेसन मलाई नीबू व हल्दी का उबटन लगाने से चेहरा बेदाग व सुन्दर हो जाता है।                                                                                                                         

सौंफ

  1.  सौंफ का रोज सेवन करने से  चक्कर आना ,पाचन की गड़बड़ी ,मस्तिष्क  की  कमजोरी ,उलटी ,जलन  ठीक होती है, तथा पेट सम्बंधित रोग नहीं होते। 
  2. सोंफ को बारीक पीसकर शहद में मिलाकर  सूजन व दर्द  में लगाने से   लाभ होता है। 
  3. हाथ पैरो में जलन होने पर सोंफ ,धनिया व मिश्री को पीस कर सामान मात्रा  में मिलाकर 5 -5  ग्राम दो बार सेवन करने से लाभ मिलता है।
  4. 10  से १५ ग्राम सोंफ  रोज  सुबह व शाम को  चबा कर  खाने से रंग गोरा होता है व शरीर  के रक्त विकार दूर होते है।                                                 

धनिया







  1. धनिये को रात को पानी में  भीगाकर सुबह उसे मसलकर उसके पानी में मिस्री मिलाकर पीने से पेट की जलन व गर्मी दूर होती है।
  2. धनिये के दो से चार चम्मच काढ़े में मिस्री मिलाकर पीने से उलटी व चक्कर आने में लाभ होता है खासकर गर्भवती महिलाओ की उलटी में लाभ होता है। सूखे पिसे  धनिया  एक चम्मच  एक कप पानी में  मिलाकर पकाये,एक चौथाई रह जाने तक। काढ़ा तैयार है।
  3. नींद कम आने पर हरे धनिये  को पीस कर उसमे चीनी व पानी मिलाकर  पीये नींद अच्छी आएगी।  आँखों  के आगे  अन्धेरा छा जाना  व चक्कर आना  भी दूर हो जाएगा। 

घी

  1. रात को सोने से पहले चेहरे पर शुद्ध गाय  का घी मलकर सोये कुछ ही दिनों में काले  दाग व चोट के दाग मिट जाएंगे।
  2. घी  में  थोड़ा सा नमक मिलाकर  होठो में व नाभि में लगाने  से फटे होठ ठीक हो जाते है। 
  3. नेत्र ज्योति बढ़ाने के लिए गाय  का ताजा  घी  मिस्री मिलाकर खाए।
  4. सिर दर्द रहने पर रात को सोने से पहले रोज देशी घी से पैर के तलवो की मालिश कर सोये।  लाभ होगा। 
  5. शरीर में कही भी जल जाने पर या मुंह में छाले हो जाने पर गाय का घी लगाए।जले स्थान पर फफोले नहीं पडेंगे।      





  

                              


शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2015

गले के रोगो से बचने के उपाय

       

          आज हम चर्चा करेंगे गले के रोगो की।  जब कभी हमारा शरीर मौसम के अनुसार खुद  को एड्जस्ट  नहीं कर पाता  या हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है, तो शुरुआत  अक्सर गले से ही होती है। चलिए गले के रोगो से बचने के कुछ सरल व घरेलू उपायो की चर्चा करेंगे। ---
  1. गले की कितनी भी ख़राब से खराब बीमारी हो कोई भी इन्फ़ेक्सन  हो इसकी  अच्छी दवा हल्दी है।  कच्ची हल्दी या सबूत हल्दी का टुकड़ा मुँह  में रख कर चूसने से खासी   तथा गले के रोग  ठीक हो जाते है। खासी कितनी भी तेज हो बस हल्दी के कुछ टुकड़े  रख ले, दिन मे चार पांच टुकड़े चूसे ज्यादा से ज्यादा  २ दिन में  ही किसी भी तरह की खांसी हो ठीक हो जाएगी।  गले मे इन्फ़ेक्सन होने के कारण  ही खाँसी  या गले  में  दर्द आदि   रोग होते है और  हल्दी इंफेक्सन  को दूर करती है।  छोटे बच्चो को खांसी टॉन्सिल या  गले मे दर्द होने पर कच्ची हल्दी का रस निकाल कर गले मे डाल दे कुछ देर तक पानी ना पीने दे ,दिन में तीन या चार बार ऎसा  करे  अवश्य लाभ होगा। 
  2.  आंवले  के चूर्ण को  ताजे तुरंत निकले हुए  दूध के साथ लेने से  गला खुल जाता है। 
  3. अनार का रस गरम कर के पीने से भी  खांसी में आराम होता है। 
  4. अदरक का रस व शहद  का रस बराबर मात्र में मिलाकर दिन में ३ या चार बार ले ले दो या  तीन दिन में खासी खत्म हो जायेगी। 
  5. काली खांसी  होने पर हल्दी की एक गाँठ  भून  कर उसे पीस कर एक चुटकी इस हल्दी को  इतने ही शहद में  मिलाकर कुछ दिन तीन टाइम लगातार लेने से  ठीक खांसी हो जाती है। 
  6. आधा चम्मच नमक ले कर पानी में उबाले  गुनगुना हो जाने पर एक चुटकी फिटकरी मिलाकर   सुबह - शाम गरारे करे  बहुत जल्दी लाभ होगा। 
  7. 2 गिलास पानी में  १ चम्मच अजवाइन डालकर  इतना उबाले  की वह आधा रह जाये  , अब गुनगुना कर के इस पानी से गरारे करने पर गले के रोग व सूजन  कम होती है। 
  8. एक टुकड़ा मुलेठी, २ या तीन कालीमिर्च तथा का टुकड़ा खांड  मिस्री  एक साथ मुँह  में रख कर चूसे।  खांसी दूर होगी तथा रोज चूसने से आवाज भी मधुर हो जाती है।  
  9. गले में दर्द ,खराश  या काँटे  की सी चुभन महसूस होती हो तो खाने का नमक आधा चम्मच , खाने वाला सोडा आधा चम्मच  ,पीसी हल्दी आधा चम्मच   व एक चुटकी पीसी हुई फिटकरी को एक  ग्लास गुनगुने पानी में घोल कर सुबह दोपहर शाम   व्र रात  को चार टाइम  गरारे करने से दो या तीन दिन में ही गला  ठीक  हो जाएगा। 
  10. छोटे बच्चे जो गरारे नहीं कर पाते है उन्हें नीबू चूसने को दे दिन में कई बार नीबू  [ बिना नमक के ] चूसने से गले के रोग व टॉन्सिल आदि तीन या चार दिन में  ठीक हो जायेंगे। 
  11. अगर बार बार टॉन्सिल होते हो तो अन्नानास  के टुकड़े पर नीबू का रस लगाकर खाए धीरे - धीरे टॉन्सिल  होने बंद हो जायेंगे। 
  12. शहद गले की सूजन को कम कर देता है , एक दिन में ५ या ६ बार एक - एक  चम्मच  शहद लेने से दो या तीन दिन में ही गले का दर्द , लाली और सूजन सब खत्म हो जाती है। ऐसा  करने से यदि मुँह  में छाले हो तो वह भी ठीक हो जाते है। 
  13. एक गिलास  गरम पानी में  २ चम्मच शहद घोलकर घूट - घूट  कर पीये , दिन में कई बार इसे ले २ दिन में ही  गला ठीक हो जायेगा। 
  14. प्याज का रस शहद के साथ मिलाकर दिन में चार टाइम ले। गला तो ठीक होगा ही इससे आवाज भी मधुर हो जाएगी। 
  15. गले के घाव या दाने ठीक करने के लिए भी प्याज के रस  को नीबू के रस के साथ मिलाकर पीये। 
  16. यदि गले में जलन हो , तो प्याज के टुकडे  दही व मिश्री  के साथ खाएं। इससे गले की सूजन  तथा काटे की  सी चुभन भी खत्म हो जाएगी। 
  17. लोंग  को भून ले तथा चूसे  ।                                                                 
  18. भ्रस्तिका  प्राणायाम ( लम्बी साँसे  लेना व छोड़ना  )  तथा उज्जायी        प्राणायाम करे। 







       

बुधवार, 4 फ़रवरी 2015

सुन्दर चेहरे के कुछ घरेलू राज



      रंग रूप ईश्वर  की और से दिया हुआ एक  अनुपम उपहार है।  हमें  विरासत में  ईश्वर  की और से जो मिला है , उसे हम कितना सँवार  के रख पाते है ये हमारी  अपनी खूबी है।  आज    की  जीवन शैली मे  बदलाव आ जाने के व भाग दौड़  वाली व्यस्त जीवन शैली के  कारण असमय ही झुर्रियां [रिंकल्स] व डार्क सर्कल होने लगे हैं। प्रकृति मे अनेक  प्रकार के तत्व पाये जाते है जो हर प्रकार की बीमारियो को दूर कर सकते  है।  आजकल बाजार में  इतने प्रकार की दवाइया व उत्पाद  आ गए है  की लोगो ने आयुर्वेद  को नकार सा दिया है।  पर आयुर्वेद ही एक मात्र  ऐसा उपाय है जो हमें बिना किसी साइड इफेक्ट के पूरी सुरक्षा देता है।  आपके खूबसूरत चेहरे पर अगर झाईयां है. तो ये कही न कही आपके  आत्मविश्वाश  को प्रभावित करता है। आँखों  के आसपास यदि काले  घेरे  या चेहरे पर झाईयां हैं. तो इससे आपकी सुंदरता तो प्रभावित  होती ही है। तो  जानिए  चेहरे को खूबसूरत  बनांने  के कुछ  घरेलू उपाय --
  1. अगर आपको चेहरे पर पड़ी झुर्रियों को हटाना है तो कैस्टर ऑयल को अपने चेहरे पर लगाएंइससे  ‍त्वचा मुलायमहो जाएगी और झुर्रियां भी कम हो जाएगीं।
  2. अगर दाग  धब्बे  हैं तो चेहरे को क्रीम वाले दूध से रुई को डुबो कर साफ करे व कच्चा दूध रोज २० मिनट तक लगाए।
  3. आप कच्चा  आलू ले कर अपने चेहरे पर लगाएगीं तो यह आपकी त्वचा को  टोन  करेगा और पिंगमेंटेशन की समस्या  को भी दूर करेगा।
  4.  चेहरे की झुर्रियाँ मिटाने और युवा बनाये रखने के लिए अंकुरित चने  मूंग को सुबह  शाम अवश्य ही खाएँ।
  5. विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड  से भरपूर आहार का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें इससे त्वचा जवाँ  बनी रहती है।
  6. दिन में कम से 14 -15 गिलास पानी चाहिए।
  7. चेहरे पर कॉफी पाउडर का लेप लगाने से कॉफी पाउडर में मौजूद कैफीन की      वजह से चेहरे की झुर्रियां बहुत तेजी से खत्म होती है 
  8. सुंदर ,गोरी  और टाइट  त्वचा के लिए सप्ताह में 1 से 2 बार चंदनफेस पैक  लगाना चाहिए  चंदन पाउडर का पैक चेहरे पर पड़े गहरे दाग धब्बे, झाइयां और   झुर्रियों को जल्दी दूर करता है।
  9. यदि आपके  चेहरे  पर बाल है तो आप एक चम्मच तिल का तेल    उसमे एक चुटकी हल्दी व एक चम्मच बेसन मिलकर उबटन बना ले व  चेहरे पर लगाये थोड़ा  सूखने पर हलके हाथो से छुड़ाये,ऐसा एक दिन  छोड़कर  करे।
  10. रात को सोने से पहले  चेहरा अवश्य  धोये चेहरे के रोम छिद्र खुले     रहेंगे तो आपकी चेहरे की त्वचा स्वस्थ रहेगी। 
  11. मौसमी फल  व सब्जियों का सेवन अधिक  से अधिक  करे। तन   और  चेहरा दोनों स्वस्थ रहेँगे।
  12. यदि त्वचा रूखी है तो  एक चम्मच शहद  में  कुछ बूंदे नीबू की    मिलकर लगाये १५ मिनिट बाद धो दे ,चेहरा चमक उठेगा।  नीबू व शहद  एक अच्छे ब्लीच का भी काम करता है।
  13.  संतरे  के छिलको का पाउडर  दही में  मिलाये एक चुटकी हल्दी ,  कुछ बूंदे शहद. इसका पैक  रोज १० मिनट लगाने   से चेहरे के दाग  धब्बे दूर हो जाते है।
  14. एलोवीरा का रस पीये तथा रोज चेहरे पर लगाये प्रायः पेट सम्बन्धी    रोगो का  ही  चेहरे पर असर पड़ता है आधा कप एलोविरा का रस पीने  से आप कई रोगो से बचे रहेंगे  और इसका कोई साइड इफेक्ट  भी  नहीं  है। धूप में  जाने से पहले चेहरे पर एलोविरा का रस लगाये ये  सन स्क्रीन  का भी काम करता है।
  15. पका पपीते का रास चेहरे पर मलने के स्किन बेदाग हो जाती है।
  16. चेहरे की सुंदरता का एक सबसे अहम राज है आपकी मुस्कराहट,  माना की जिंदगी संघर्षों  का  का नाम है। गम हो या ख़ुशी    हँसते  मुस्कुराते रहे , आपका चेहरा तो खिला रहेगा ही ,आप स्वस्थ  रहेंगे व अपने संपर्क में  आने वालो को भी खुशिया बाटेंगे। 
  17. अपने व्यस्त समय से कुछ समय  सिर्फ अपने शरीर के लिए  निकाल   कर प्रतिदिन योग प्राणायाम तथा एक्सरसाइस  करे।  तन मन व चेहरा    स्वस्थ  रहेगा।